पलभर में उजड़ गई मां की दुनिया, तालाब में डूबे तीन सगे भाई-बहन की मौत

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 03:58 PM (IST)

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के बिंवार क्षेत्र में बृहस्पतिवार को तालाब में नहाते समय डूबने से तीन सगे भाई-बहनों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बिंवार थाना क्षेत्र के छानी गांव में पूर्वाह्न लगभग 11 बजे के पार्वती नामक महिला अपने बेटों शिवेंद्र (10), रुद्रांश (08) और बेटी मांडवी (05) को साथ लेकर गांव के अमृत सरोवर में नहाने और कपड़े धोने के लिये आयी थी।

उन्होंने बताया कि पार्वती जब कपड़े धो रही थी, तभी उसके तीनों बच्चे तालाब में नहाने लगे और इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वे डूब गये। सूत्रों ने बताया कि अपने बच्चों को डूबता देख पार्वती ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और तीनों बच्चों को बाहर निकालकर पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये हैं। 

ये भी पढ़ें:- फंदे से लटका मिला दारोगा का शव, खुदकुशी की आशंका

 जिले में अदालत की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक दारोगा का शव उसके किराये के मकान में फांसी पर लटकता पाया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस उपनिरीक्षक मेघ श्याम गौतम (55) का शव सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मधुबन कॉलोनी में उनके कमरे के दरवाजे के ऊपर लगी खिड़की की ग्रिल से लटकता पाया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static