मुस्लिम युवती को हुआ हिंदू युवक से प्यार, शादी कर अपनाया धर्म, बोलीं- ये न मिलते तो आत्महत्या कर लेती

punjabkesari.in Thursday, Apr 10, 2025 - 12:42 PM (IST)

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक हिंदू युवक और मुस्लिम युवती की अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। यहां पर एक मुस्लिम लड़की सबीना हिंदू युवक विजय सिंह से प्यार करती थी और दोनों ने शादी रचाकर अपने प्रेम को परवान चढ़ाया। युवती ने शादी के बाद अपना नाम बदल लिया और हिंदू धर्म अपना लिया। 

घर में रहते थे एक साथ 
यह मामला जिले के अमृतपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि रतनपुर गांव निवासी विजय सिंह दिल्ली में काम करता था। वहीं उसकी मुलाकात मुस्लिम युवती सबीना से हुई और दोनों में प्यार हो गया। करीब आठ महीने पहले विजय सबीना को दिल्ली से अपने गांव रतनपुर ले आया और अपने घर पर ही साथ रहने लगा। कुछ समय बाद विजय और सबीना के परिवार वालों में कुछ कहासुनी हो गई और दोनों के बीच विवाद होने लगा। 

मंदिर में रचाई शादी
परिजनों से विवाद होने के बाद विजय और सबीना दोनों अमृतपुर थाने पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को बुलाया और समझाया। फिर परिवार वालों के मानने के बाद गांव के मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विजय और सबीना का विवाह कराया गया। सबीना ने हिंदू धर्म अपना लिया और अपना नाम बदलकर सुमन कर लिया। उसने कहा कि अब वो बहुत खुश है और विजय के साथ ही रहेगी। सुमन ने कहा कि अगर उसे विजय नहीं मिलता तो वो आत्महत्या कर लेती। वहीं, विजय ने भी कहा कि उसने सबीना से प्यार किया और शादी की। उस पर किसी का कोई दबाव नहीं था। वह दोनों एक साथ खुश है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static