बर्थडे पार्टी में डांस करते-करते अचानक गिरा शख्स, हुई मौत... VIDEO VIRAL

punjabkesari.in Friday, Sep 02, 2022 - 06:11 PM (IST)

बरेली: जिंदगी में कब क्या हो जाए, किसी को नहीं मालूम। हमें खुद भी नहीं पता कि अगले पल हमारे साथ क्या हो जाए। ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से आया है। जहां एक शख्स पार्टी में डांस करते हुए अचानक से गिर गया और उसकी मौत हो गई। इस शख्स का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस शख्स को भी नहीं पता था कि यह डांस वीडियो उसकी जिंदगी का आखिरी डांस वीडियो होगा।

मामला जिले के बारादरी थाना क्षेत्र के जैस ग्रैंड होटल का है। यहां प्रभात नामक शख्स एक जन्मदिन पार्टी में गया था। वहां वह डांस करने लगा। उस शख्स ने गोविंदा और सुष्मिता सेन के गाने पर खूब जमकर डांस किया। काफी देर डांस करने के बाद वह अचानक फ्लोर पर गिर पड़ा। इसके बाद उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने के कारण अचानक शख्स की मौत हुई है। वहीं, पार्टी में इस बात से कोहराम मच गया। कुछ लोग तो यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि प्रभात हमारे बीच में नहीं रहा। खुद प्रभात को क्या पता था कि जिन पलों को वह इतना एंजॉय कर रहा है, वह उसकी जिंदगी के आखिरी पल साबित होंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static