Ghaziabad crime: घर की छत पर सो रही छात्रा से फुफेरे भाई ने किया दुष्कर्म, विरोध पर छत से नीचे फेंका

punjabkesari.in Friday, Oct 31, 2025 - 06:13 PM (IST)

Ghaziabad crime: गाजियाबाद के मोदीनगर थानाक्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां 17 वर्षीय छात्रा के साथ उसके ही फुफेरे भाईने घर की छत पर दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसे छत से नीचे फेंक दिया। पीड़िता गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव मेंरहने वाला परिवार 27 अक्टूबर की रात रोज की तरह घर में सोया हुआ था। परिवार के बाकी सदस्य नीचे थे, जबकि इंटर में पढ़ने वाली छात्रा छत पर सोरही थी। देर रात परिजनों ने अचानक चीख सुनी और देखाकी बेटी नीचे गिरी पड़ी है। घायल अवस्था में उसे तत्काल स्थानीय अस्पतालले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर करदिया गया। अस्पताल में होश में आने के बाद किशोरी नेबताया कि रात में उसकी बुआ का बेटा कृष्णा निवासी रहीस घर  की छत पर आ गया था। किशोरी ने जब मदद के लिए चिल्लाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे छत से नीचे फेंक दिया।

वहीं, इस संबंधमें एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्जकर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल किशोरी का इलाज जारी है। हालत में सुधार होने पर उसका बयानमजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया जाएगा,,,उसके बाद कार्रवाई आगे की कार्रवाई कीजाएगी।                                                                                                                                   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static