ग्रेटर नोएडा में दो मंजिला मकान ढहा, मलबे में दबे लोगों की आशंका

punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 07:52 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा: जेवर क्षेत्र के नीमका गांव में रविवार को बड़ा हादसा हो गया, जहां एक दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

PunjabKesari

अचानक गिरा मकान, मची चीख-पुकार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मकान अचानक तेज आवाज के साथ गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोग घबरा गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के समय मकान के अंदर लोगों के होने की संभावना जताई जा रही है।

PunjabKesari

अवैध निर्माण की आशंका
स्थानीय लोगों का कहना है कि मकान का निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं था। प्राथमिक तौर पर अवैध निर्माण को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि प्रशासन इसकी जांच कर रहा है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। लोगों ने अपने स्तर पर मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया।

पुलिस और बचाव टीम मौके पर
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंच गई। प्रशासन की टीम जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद से मलबा हटाने का काम तेजी से कर रही है। प्रशासन के अनुसार, मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static