UP में दिल दहलाने वाली घटना! दो मंजिला मकान में आग लगने से मां-बेटे की मौत, पिता बुरी तरह झुलसा; आठ घंटे से धधक रही आग

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 01:09 PM (IST)

बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के एक गांव में सोमवार तड़के एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान में आग लगने से 22 वर्षीय महिला और उसके बेटे की मौत हो गई, जबकि उसका पति झुलस गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में मृतक महिला की पहचान रिंकी (22) और उसके बेटे धीरज (चार) के रूप में हुई। दोनों की दम घुटने से मौत हो गई। 

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि आज तड़के साढ़े तीन बजे पुलिस को चिलकहर गांव में एक व्यापारिक प्रतिष्ठान में आग लग जाने की सूचना प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी के साथ ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि इस घटना में रिंकी के पति नीरज चौरसिया (24) घायल हो गए हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना में व्यापारिक प्रतिष्ठान में रखा लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर खाक हो गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें : ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी तेज रफ्तार कार, 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत, दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर हुआ भीषण हादसा 

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मूंढापांडे क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार आगे चल रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार युवक बुरी तरह फंस गए .... पढ़ें पूरी खबर ..... 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static