UP में भीषण सड़क हादसा: बाइक सवारों को स्कॉर्पियो ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, मां-बेटे की मौत, नाती गंभीर, शोकसभा से लौट रहा था परिवार
punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2026 - 10:26 AM (IST)
हाथरस : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक तेज रफ्तार जीप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी जे. एन. अस्थाना ने बताया कि सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के एटा-अलीगढ़ राजमार्ग पर मंगलवार रात रातिभानपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी और फिर अनियंत्रित होकर आगे एक दुकान में जा घुसी।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला किताब श्री और उनके बेटे राज बहादुर (52) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका नाती संजय (26) गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अलीगढ़ के जे.एन. मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अस्थाना ने बताया कि ये तीनों एटा के जलेसर से एक रिश्तेदारी में हुई एक मौत पर श्रद्धांजलि देने गये थे और मंगलवार रात लौटते समय उनके साथ यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
Holi Special Trains: रंगों के त्योहार होली से पहले देशभर में यात्रियों की भीड़ रेलवे स्टेशनों पर साफ नजर आने लगी है। अपने घरों की ओर लौट रहे लोगों की संख्या बढ़ने के साथ ही ट्रेनों में दबाव भी बढ़ा है। ऐसे में भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, ताकि त्योहार के दौरान सफर सुगम बनाया जा सके। ... पढ़ें पूरी खबर ....

