यूपी में निकाय चुनाव को लेकर AAP ने कसी कमर, 11 दिनों में करेगी 800 कार्यकर्ता सम्मेलन

punjabkesari.in Friday, Nov 18, 2022 - 01:29 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी (आप) 20 से 30 नवंबर के बीच 800 कार्यकर्ता सम्मेलन करेगी।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने गुरूवार को बताया कि प्रदेश के सभी नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायतों की विधानसभाओं में पार्टी 20 नवंबर से 30 नवंबर तक 800 कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगी जिसके लिए प्रदेश के 77 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया आम आदमी पार्टी निकाय की सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी और कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान नए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी, आवेदन फार्मो का वितरण किया जाएगा और संभावित प्रत्याशियों का क्षेत्रीय सर्वे कराकर नामों पर चर्चा की जाएगी।

इस दौरान नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायतों में चरम सीमा पर व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर कर जनता को संबोधित किया जाएगा। इसके साथ ही साथ दिल्ली के केजरीवाल मॉडल को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static