Video: UP निकाय चुनाव को लेकर एक्शन में आप, संजय सिंह बोले- अब यहां भी चलानी है झाडू
punjabkesari.in Monday, Dec 26, 2022 - 04:37 PM (IST)
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश में हुए विधान सभा चुनाव के नतीजे जनता के सामने आए। उसके बाद फिर तीन सीटों पर उपचुनाव भी हुआ। उसके भी नतीजों साफ हुए। अब बारी है निकाय चुनाव की, जिसका चुनावी रण तैयार हो रहा है। चुनाव से पहले राजनीति के महारथी पूरे उत्साह और विश्वास के साथ जीत का दावा कर रहे हैं। साथ ही विपक्ष कर जमकर कटाक्ष भी करते नहीं थक रहे। जी हम बात कर रहे हैं आम आदमी पार्टी की जिसका जोश हाई है। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में सभी सीटों पर लड़ेगी। जिसकी जानकारी मुरादाबाद पहुंचे आप सांसद संजय सिंह ने दी।
उधर, मुरादाबाद में संजय सिंह ने सत्तारूढ़ बीजेपी पर भी तंज कसा और कहा कि वह गंभीर मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए फिल्म और डांस का मुद्दा लाती है। संजय सिंह ने यह बात फिल्म 'पठान' को लेकर हो रहे विवाद के संदर्भ में कही। संजय सिंह ने कहा, 'बीजेपी ने रंगों को भी बांट दिया है। बीजेपी छोड़ देश का हर नागरिक भगवा रंग का सम्मान करता है।
यही नहीं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कोरोना मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि वो एक फ़िल्म एक्टर की तरह एक ही दिन में दो-दो किरदार निभाने में लगे हुए है, जब वो संसद में होते है तो मास्क लगा कर एक अनुशासित बच्चे की तरह नजर आते है , और शाम को एक शादी को पार्टी में बिना मास्क के दिखाई पड़ते है। उन्होंने कहा है कि देश के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा ये सब प्रोपगेंडा कर रही है, और जहाँ तक पठान फ़िल्म के विरोध की बात है यो उसे फ़िल्म की नजर से देखना चाहिए