अबू आसिम आजमी ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर की चर्चा

punjabkesari.in Saturday, Jun 29, 2024 - 07:37 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आज़मी ने राजधानी स्थित प्रदेश कार्यालय पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 2024 लोकसभा के चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी। महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर वार्ता की। सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव, अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद, समाजवादी पार्टी के MLC बलराम यादव इस दौरान मौजूद रहे।

PunjabKesari

आप को बता दें कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में सपा को मिली सफलता के बाद अखिलेश यादव महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव अपने उम्मीदवार उतार सकते है। क्योंकि राज्य में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं, यहां पर 2025 में विधानसभा चुनाव होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी अपने जनाधार को देश में बढ़ाने के लिए यह फैसला ले सकती है।

ये भी पढ़ें:- भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण महंगाई चरम पर: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण महंगाई अब चरम पर पहुंच गयी है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल है। इस सरकार को जनता की परेशानियों की कोई चिंता नहीं है। चुनाव खत्म होते ही दूध, तेल, की कीमतें बढ़ गयी है। सब्जियों और दालों की कीमतें आसमान छू रही है। पढ़ाई, लिखाई और दवाई के बोझ तले आम जनता पहले से दबी है। महंगाई के इस दौर में आम जनता के लिए जीवनयापन करना मुश्किल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static