Accident in Shamli: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, मां की मौत, बेटा की हालत गंभीर

punjabkesari.in Friday, Oct 28, 2022 - 06:13 PM (IST)

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली में आज यानी शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जिसमें एक बाइक सवार मां और बेटे का बुरी तरह से घायल हो गए। मां की मौके पर ही मौत हो गई, जब कि बेटे की हालत काफी गंभीर है। यह हादसा उस समय हुआ जब मां और बेटा दोनों दोनों बाइक पर रिश्तेदारों से मिलकर आ रहे थे। रास्ते में बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह हादसा हो गया। हादसे की जानकारी जब पुलिस को हुई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दें कि यह घटना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव पेलखा की है। यहां के निवासी रितु (45) अपने पुत्र आकाश के साथ रिश्तेदारी में आई थी। वापस लौटते समय दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे रितु और उसका पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं घायल युवक को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

परिजनों में मचा कोहराम
घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं, इस मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी के अनुसार दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चलती हुई बाइक का संतुलन बिगड़ गया था, जिस कारण यह सड़क हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static