C वोटर सर्वे के मुताबिक यूपी में फिर बन सकती है भाजपा की सरकार, 240 से 250 सीटें मिलने का अनुमान
punjabkesari.in Monday, Mar 07, 2022 - 07:23 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न हो गया है। हालांकि अभी तक सभी राजनीतिक दलों के अपने-अपने दावे हैं फिलहाल C वोटर सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनते हुए नजर आ रही है। वहीं समाजवादी पार्टी दूसरी नम्बर पर आने की संभावना है। वहीं बहुजन समाज पार्टी को तीसरे नम्बर पर बताया जा रहा है।
C वोटर सर्वे के मुताबिक
भारतीय जनता पार्टी 240 से 250 सीटें मिलने का अनुमान
समाजवादी पार्टी को 119 से 135 सीटें मिलने का अनुमान
बहुजन समाज पार्टी 0 7 से 10 सीटें मिलने का अनुमान
कांग्रेस पार्टी 02 से 05 मिलने का अनुमान
अन्य के खाते में दो सीटें मिलने का अनुमान
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आगामी 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। इस सवाल पर कि वर्ष 2022 का चुनाव उनके लिए किस तरह से अलग रहा, खासतौर पर जब वह सपा का अकेला चेहरा थे और उन्होंने पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की खुद अगुवाई की, अखिलेश ने कहा "यह चुनाव पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं ने लड़ा है। मैं तो बस उनके साथ था।" सपा अध्यक्ष ने कहा "हमने पहले से ही तैयारी कर रखी थी। हमने प्रशिक्षण शिविर लगाए, रथ यात्रा निकाली जिसे जनता का जबरदस्त समर्थन मिला। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश पैदा हुआ, उन्होंने पार्टी की जीत के लिए बहुत कड़ी मेहनत की।" अखिलेश ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 120 से ज्यादा जनसभाओं को संबोधित किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने लोकतंत्र की गरिमा को भुला दिया। उसने 2017 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में खुद को मिले वोटों का मोल नहीं समझा। उसने बुलडोजर का इस्तेमाल किया, नौकरी मांग रहे लोगों और छात्रों पर लाठियां चलवाई। भाजपा सरकार दरअसल आम आदमी के ही खिलाफ थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अन्य नेताओं द्वारा सपा पर परिवारवाद का आरोप लगाए जाने के बारे में उन्होंने कहा "भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां परिवारवाद के सबसे ज्यादा उदाहरण नजर आते हैं।