किशोरी को अगवा कर महीनों तक बनाया हवस का शिकार, अब पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

punjabkesari.in Wednesday, Nov 09, 2022 - 03:03 PM (IST)

बलिया(अविरल सिंह): कॉपी किताब खरीदने गई एक 13 वर्षीय किशोरी को कथित रूप से अगवा कर बिहार ले जाने और तकरीबन 4  महीने तक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीया किशोरी को गत 27 जुलाई 2022 को फेफना थाना क्षेत्र के रहने वाले अमित राम (19 वर्ष) ने अगवा कर लिया था। घटना के समय किशोरी छाता चट्टी पर कापी किताब खरीदने गई हुई थी। इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर अमित के विरुद्ध गत 28 जुलाई को नामजद मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अमित किशोरी को अगवा कर बिहार के भागलपुर ले गया तथा तकरीबन 4 महीने तक उसके साथ बलात्कार किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रविवार को किशोरी को बरामद किया गया था। बाद में पुलिस ने किशोरी की मेडिकल जांच कराने के बाद बलिया की एक स्थानीय अदालत में बयान दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में भारतीय दंड संहिता की बलात्कार के आरोप व पाक्सो एक्ट की सुसंगत धाराएं जोड़ी हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static