'अखिलेश ने गठबंधन का क्रिया-कर्म किया और अब अरविंद केजरीवाल करेंगे अंतिम संस्कार', आचार्य प्रमोद कृष्णम का I.N.D.I.A पर बड़ा बयान

punjabkesari.in Tuesday, Nov 21, 2023 - 01:51 PM (IST)

UP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल करने के लिए इंडिया गठबंधन बनाया गया था, लेकिन अब इस गठबंधन में दरार पड़ गई है। गठबंधन में शामिल पार्टियां भाजपा को सत्ता से हटाने का सोचने की बजाए एक दूसरे पर ही जुबानी हमले कर रही हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जोरदार जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कन्फ्यूज हो गए हैं। अखिलेश ने गठबंधन का क्रिया-कर्म कर दिया है, अब इसका अंतिम संस्कार अरविंद केजरीवाल कर देंगे।

PunjabKesari

'मोदी को हराना बहुत मुश्किल लेकिन...'
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने संभल में आयोजित कल्कि महाउत्सव के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अखिलेश ने I.N.D.I.A गठबंधन में पलीता लगाने का जो काम किया है, उसके लिए उन्हें माफ नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब सब रीजनल पार्टियों के नेता अगर कांग्रेस के नेतृत्व को स्वीकार कर कांग्रेस के किसी नेता को प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी बनाकर चुनाव लड़ेंगे तो मोदी को हराया जा सकता है, नहीं तो इस देश में मोदी को हराना बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव देश का चुनाव है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूरा हो रहा है और 22 जनवरी को उसका उद्घाटन है। फिर 19 फरवरी को हम कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास करने जा रहे हैं।

PunjabKesari
ये भी पढ़ें....
- रेप पीड़िता पर आरोपियों ने बनाया सुलाह का दबाव, इनकार करने पर कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या
- हलाल सर्टिफिकेट पर रोक लगाए जाने पर भड़के शफीकुर्रहमान बर्क, बोले- ये एंटी मुस्लिम हैं जो नफरत फैला रहे हैं…


'कांग्रेस राम विरोधी नहीं है और सनातन विरोधी हो ही नहीं सकती'
कांग्रेस नेता ने कहा कि कुछ नेता कांग्रेस में ऐसे हैं जो कांग्रेस को महात्मा गांधी, पंडित नेहरू और राजीव गांधी की विचारधारा से हटकर मार्क्सवाद और वामपंथ के रास्ते पर डालना चाहते हैं वो नेता राम विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राम विरोधी नहीं है। कांग्रेस सनातन विरोधी हो ही नहीं सकती। क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम की हार पर उन्होंने कहा कि खेल में कभी-कभी हार भी जाते हैं। यही टीम कप भी जीत कर लाती है। हम अपने देश की टीम के साथ हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static