​जितना मुगलों और अंग्रेजों ने देश का नुकसान किया ...उससे कई गुना हिन्दू संस्कृति सभ्यता का नुकसान कांग्रेस ने किया: आचार्य परमहंस महाराज

punjabkesari.in Sunday, May 04, 2025 - 06:49 PM (IST)

अयोध्या: अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले आचार्य परमहंस महाराज ने राजधानी लखनऊ में होने वाले धर्म संसद से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा संसद में मनुस्मृति के बारे दिए बयानों को लेकर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। आचार्य ने कहा कि देश का जितना नुकसान मुगलों और अंग्रेजों ने किया उससे कहीं ज्यादा कांग्रेस पार्टी ने देश का नुकसान किया है।

इस दौरान आचार्य परमहंस महाराज यहीं नहीं रूके। उन्होंने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयना दे दिया। परमहंस महाराज ने कहा राहुल गांधी के अंदर ओसामा बिन लादेन का डीएनए है। चाहे इसकी जांच करा दिया। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया में इस्लामिक देश होते हुए भी वहां पर रामजी की लीला होती है। पूरी दुनिया प्रभू श्रीराम का अनुसरण करती है। लेकिन राहुल गांधी और कंपनी के लोग हिन्दू संस्कृति का विरोधी करते हैं। राम मंदिर के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने वकील खड़ा किया था। इस लिए कांग्रेस पार्टी, राम और राष्ट्र का विरोधी है।  उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर कहा कि अब देश का हर हिन्दू बदला चाहता है। आतंकवाद का खात्मा चाहता है।

गौरतलब है कि बद्रीनाथ पहुंचे शंकराचार्य अवि मुक्तेश्वर आनंद सरस्वती ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा संसद में मनुस्मृति के बारे में दिए बयान से सनातन धर्मी आहत हैं। इस बारे में उन्होंने तीन माह पूर्व स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन उनके द्वारा अभी तक कोई उत्तर नहीं दिया गया। इसलिए उन्हें हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने की सार्वजनिक घोषणा करते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static