Meta के अलर्ट पर एक्शन, आज़मगढ़ में 19 वर्षीय युवती कर रही थी आत्महत्या की कोशिश, 8 मिनट में पहुंची पुलिस फिर...

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 06:59 PM (IST)

आज़मगढ़: उत्तर प्रदेश में पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर एक जिंदगी बचा ली। उत्तर प्रदेश पुलिस ने महज 8 मिनट में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवती को आत्महत्या के प्रयास से बचा लिया।

मामला आज़मगढ़ के सिधारी क्षेत्र का है, जहां युवती ने Meta के प्लेटफॉर्म Instagram पर सुसाइड से जुड़ा पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट की जानकारी अलर्ट के माध्यम से पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर युवती की लोकेशन ट्रेस की गई और टीम को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। पुलिस जब पहुंची तो युवती बेहोश अवस्था में मिली। उसने पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव के चलते भारी मात्रा में दवाइयों का सेवन कर लिया था।

पुलिस ने बिना समय गंवाए युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। समय रहते मदद मिलने से उसकी जान बच गई। स्वस्थ होने के बाद युवती ने पुलिस को भरोसा दिलाया कि वह भविष्य में ऐसा कदम नहीं उठाएगी। गौरतलब है कि साल 2023 से अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस ऐसे 2427 लोगों की जान बचा चुकी है, जो संकट की स्थिति में थे। यह घटना एक बार फिर पुलिस की तत्परता और टेक्नोलॉजी के बेहतर इस्तेमाल का उदाहरण बनी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static