हिंदू युवक के साथ घूम रही थी मुस्लिम लड़की, देखकर भड़का मौलाना; बदतमीजी कर की युवती पर हाथ उठाने की कोशिश

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 12:46 PM (IST)

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में एक मौलाना ने बाजार आए एक युवक और युवती को बीच सड़क पर रोककर उनके साथ बदसलूकी की। उसने युवक और युवती के साथ गाली-गलौज की। इतना ही नहीं उसने युवती पर हाथ उठाने की भी कोशिश की। 

अब जानिए पूरा मामला...
घटना नैनीताल हाईवे के पास जादापुर गांव की है। अनिल नाम का युवक अपनी एक जान-पहचान की मुस्लिम युवती के साथ स्कूटी से बाजार गया था। युवती बुर्का पहने हुए थी। इसी दौरान वहां मौजूद मौलाना शोएब ने उन्हें रोक लिया और इस बात पर नाराज हो गया कि युवती दूसरे धर्म के युवक के साथ घूम रही है। उसने दोनों से गाली-गलौज की और युवती पर हाथ उठाने की भी कोशिश की।

वीडियो हो रहा वायरल 
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। अनिल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मौलाना शोएब को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद उसका रवैया बदल गया और वह माफी मांगने लगा। पुलिस के अनुसार, आरोपी माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा था। फिलहाल उसे कोर्ट में पेश किया गया है और वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static