UP में 7 अफसरों पर एक साथ गिरी गाज! नोएडा के बड़े अधिकारी का नाम भी उजागर, कई रजार पर....सभी कर रहे थे बड़ा 'खेल', हो गया तगड़ा एक्शन
punjabkesari.in Sunday, Sep 14, 2025 - 06:35 PM (IST)

लखनऊ: सीएम योगी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार प्रदेश में लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। अब राज्य कर विभाग में अनियमितताओं को लेकर 7 अफसरों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। पान मसाला वाहनों की जांच में ये सभी अफसर बड़ा खेल कर रहे थे। ये गड़बड़ी सामने पर बुधवार को शासन ने इन सभी अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसके साथ ही मामले की जांच भी तेज कर दी गई है। इतना ही नहीं चौंकाने वाली बात तो यह है कि इस पूरे खेल में नोएडा के एक बड़े अफसर का नाम सामने आया है।
महिला अफसरों ने लगाए गंभीर आरोप, 1 महीने में आएगी रिपोर्ट
इस मामले में खास बात यह है कि जांच के दायरे में आईं महिला अफसरों ने नोएडा स्थित राज्य कर अपर आयुक्त के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन ने अलीगढ़ मंडल की कमिश्नर संगीता सिंह को स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के लिए अधिकारी नियुक्त किया है। उन्हें एक माह के भीतर पूरी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि रिपोर्ट आने के बाद और भी अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।
वरिष्ठ अधिकारियों पर भी जांच के आदेश
इस मामले के प्रकाश में आने के बाद सिर्फ निचले स्तर के नहीं बल्कि वरिष्ठ अधिकारियों पर भी गाज गिरी है। अपर आयुक्त ग्रेड-2 विवेक आर्या और संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार भी जांच की जद में आए हैं। वहीं सहायक आयुक्त स्तर के अधिकारियों में रोहित रावत, सुरेश पाल, प्रियंका, वंदना और शिखा के खिलाफ भी जांच के आदेश जारी किए गए हैं।
जुलाई में पकड़ी गई थीं गाड़ियां
गौरतलब है कि 23 जुलाई के दिन पान मसाला से लदी कई गाड़ियां पकड़ी गई थीं। आरोप है कि इन गाड़ियों की जांच के दौरान विभागीय अधिकारियों ने नियमों का पालन नहीं किया और लापरवाही बरती। फिलहाल राज्य कर विभाग में इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है और अधिकारी सतर्क हो गए हैं।