सर्वे में मिले अवैध मदरसों पर होगी कार्यवाही: संजय निषाद बोले- जिनकी दुकानें बंद हो रही हैं सिर्फ वही लोग परेशान

punjabkesari.in Friday, Oct 28, 2022 - 07:32 PM (IST)

कौशांबी: यूपी के कौशांबी में आज उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद का आगमन हुआ। संजय निषाद समाज के लोगों के साथ जनसभा करने से पहले पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने निषाद समाज के लोगों के कल्याण के लिए सरकार की तरफ से चलने वाली तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की हकीकत जानी।

सभी जाति धर्म को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार पाने का हक
इस दौरान सर्वे में मिले अवैध मरदसा के सवाल पर संजय कुमार निषाद ने कहा कि सभी जाति धर्म को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार पाने का हक है। धर्म धरम पढ़ा करके लोगों के मन मस्तिष्क में केवल एक धर्म पर बोलना उचित नहीं है, उनके भी बच्चों को आईएएस और पीसीएस बनने का हक है। उनके बच्चों का एकेडमिक शिक्षा का ज्ञान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब एक संवैधानिक मदरसा बोर्ड संवैधानिक संस्था है तो निश्चित रूप से उससे संबंध हो, सरकार से पैसा ले रहे हैं तो पूरा विज्ञान, ज्ञान और संविधान भी पढ़ाएं। देश के प्रति राष्ट्र के प्रति और भारतीय संस्कृति के प्रति उनके अंदर सोच भी पैदा हो यह हमारी सरकार कर रही है। बिना सर्वे के बिना डाटा के कुछ तो किया नहीं जा सकता है। जिनकी दुकानें बंद हो रही है वह लोग परेशान हैं। मंत्री ने कहा कि हम तो मुख्यमंत्री को धन्यवाद देंगे कि जहां भी कुछ गलत होता है जांच कराते हैं, उसमें जो भी गलत पाया जाता है कितना भी रसूखदार हो उसके खिलाफ कार्रवाई करके दिखाते हैं। समय आने दीजिए सरकार का काम है स्वयं संस्था काम कर रही है।

दिल्ली में बीजेपी ने 15 साल तक कूड़ा करकट फैलाया...केजरीवाल के बयान पर बोले निषाद
मैं कहता हूं सब करते हैं केजरीवाल तो लोकसभा क्यों नहीं जीत लेते। अभी तक एक लोकसभा भी नहीं जीत पाए हैं। 2024 में देखिएगा कूड़ा कचरा रहेगा की क्या रहेगा लोकसभा में हम ही जीतेंगे। विधानसभा की बात छोड़िए यह छोटा चुनाव है। मंत्री ने कहा कि अगर हम काम नहीं करते तो लोकसभा कैसे जीतते किसी के कहने ना कहने से कुछ नहीं होता। देश चलाना बड़ा काम है राज्य चलाना और देश चलाना बात करना बात करके काम करने में बहुत अंतर है।

केजरीवाल के बयान ‘नोट पर लक्ष्मी-गणेश की फ़ोटो’ लगाने के सवाल पर बोले...
केजरीवाल पर तंज कसते हुए संजय निषाद ने कहा कि अब तो वहीं जवाब दे सकते हैं कि किस मन से कह रहे हैं। भारत तो संविधान से चलता है। यह एक प्रक्रिया है यहां लोग विधान परिषद, राज्यसभा सारे सिस्टम है, जो वहां से निर्णय होता है उसी का पालन किया जाता है। किसी व्यक्ति का निर्णाय नहीं चलता है। जो सिस्टम करना होगा आपको करना है, पहले अपने विधानसभा से पारित करना चाहिए पेपर बाजी बंद होना चाहिए। केजरीवाल एक संवैधानिक पद पर हैं, पहले वह अपने विधानसभा से पारित करके दे तब तो प्रेस में आना चाहिए। यह सब चीजें जनता को भ्रमित करने के लिए नेताओं का खेल हो गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static