मनोरंजन जगत से बेहद दुखद खबर, बॉलीवुड को लगा बड़ा झटका: दिग्गज एक्ट्रेस-डांसर का निधन, सदमे में पूरी इंडस्ट्री

punjabkesari.in Thursday, Oct 16, 2025 - 12:59 PM (IST)

Madhumati : हिंदी फिल्म जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सिनेमा के सुनहरे दौर की जानी-मानी अभिनेत्री और बेहतरीन डांसर मधुमती का 80 साल की उम्र में बुधवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद खबर की पुष्टी एक्टर विंदू दारा सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर की है। विंदू ने एक्ट्रेस को याद करते हुए उन्हें एक "प्रेरणा" और "गुरु" का रूप बताया।  

PunjabKesari

'ऐसी कलाकार मिलना आज मुश्किल' 
विंदू दारा सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा, "वह सिर्फ एक शिक्षिका नहीं, बल्कि सैकड़ों कलाकारों के लिए प्रेरणा थीं।" विंदू ने आगे कहा, "उन्होंने अक्षय कुमार, तब्बू और कई कलाकारों को डांस सिखाया। उनके जैसी समर्पित कलाकार मिलना आज मुश्किल है।" उन्होंने बताया कि मधुमती जी हर सुबह उठते ही एक गिलास पानी पीती थीं, लेकिन इसी दिन वो शांत हो गईं। विंदू की यह पोस्ट वायरल होते ही इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भारतीय सिनेमा की नृत्य-देवी बताया।

नृत्य था जीवन की धड़कन, हेलेन से होती थी तुलना
एक्ट्रेस का जन्म 30 मई 1944 को मुंबई के एक पारसी परिवार में हुआ था। उनके पिता एक जज थे। मधुमती का रुझान अभिनय और नृत्य की ओर बचपन से ही था। उन्होंने भरतनाट्यम, कथक, मणिपुरी और कथकली जैसी शास्त्रीय नृत्य शैलियों में महारत हासिल की थी। मधुमती का कहना था कि उनके लिए “नृत्य सांस लेने जैसा था।”  1950-60 के दशक में मधुमती का करियर उस दौर में चमका जब हेलेन फिल्म इंडस्ट्री की सबसे मशहूर डांसर थीं। दोनों का लुक और डांस स्टाइल इतना मिलता-जुलता था कि अक्सर दोनों में तुलना होती थी। जहां हेलेन ने कैबरे डांस को एक अलग पहचान दी, वहीं मधुमती ने भारतीय पारंपरिक और फिल्मी डांस को नई ऊंचाई पर पहुंचाया। उन्होंने न सिर्फ फिल्मों में अपनी पहचान बनाई, बल्कि कई पीढ़ियों को डांस सिखाया। उनके कई छात्र आज भी बॉलीवुड में सक्रिय हैं और उन्हें अपना "गुरु" मानते हैं।

PunjabKesari

19 साल की उम्र में की थी शादी
एक्ट्रेस मधुमती ने सिर्फ 19 साल की उम्र में मनोहर दीपक नामक व्यक्ति से शादी की थी, जो उनसे उम्र में काफी बड़े थे और चार बच्चों के पिता थे। हालांकि मधुमती की मां इस रिश्ते से खुश नहीं थीं। शादी के बाद भी उन्होंने डांस और फिल्मों से दूरी नहीं बनाई। वह जीवन के अंतिम समय तक नृत्य सिखाती रहीं। उनका कहना था, “डांस मेरा धर्म है। जब तक सांस है, तब तक नृत्य है।” मधुमती के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले और फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static