विकास दुबे के भाई पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, लखनऊ स्थिति मकान को किया सील

punjabkesari.in Monday, Sep 26, 2022 - 07:43 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित बिकरू कांड मामले के आरोपी विकास दुबे के भाई पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। आरोपी के भाई दीप प्रकाश दुबे के मकान को को सील कर दिया गया है। दरअसल, दीप प्रकाश दुबे खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत  लखनऊ के कृष्णा नगर क्षेत्र में बने 297 वर्ग मीटर मकान को सील कर दिया है। डीएम के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान चौबेपुर पुलिस और कृष्णा नगर पुलिस मौके पर मौजूद रही। जिला अधिकारी ने बताया कि दीप प्रकाश दुबे के मकान की कीमत  लगभग एक करोड़ से भी अधिक है।

गौरतलब है कि करीब दो साल पहले विकास दुबे के कानपुर स्थित घर पर दबिश देने गए पुलिसकर्मियों पर विकास दुबे व उसके सहयोगी ने अंधाधुंध फायरिंग करके आठ पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया था।  विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। जिसके बाद से ही विकास दुबे का भाई दीप प्रकाश दुबे काफी दिन से फरार चल रहा था।  पुलिस ने बताया कि कृष्णा नगर के इंद्रलोक कॉलोनी स्थित मकान में दीप प्रकाश दुबे के परिजन रहते हैं। वहीं थाना प्रभारी कृष्णानगर आलोक राय ने बताया कि जिला अधिकारी कानपुर के निर्देश से सीलिंग की कार्रवाई की गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static