चचेरे भाई से अफेयर, शारीरिक संबंध बने और प्रेग्नेंट हो गई युवती, फिर युवक ने की इस एक गलती से चली गई जान

punjabkesari.in Saturday, Dec 27, 2025 - 12:30 PM (IST)

यूपी न्यूज: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक लड़की का उसके चचेरे भाई के साथ ही अफेयर हो गया। दोनों के बीच का ये प्यार शारीरिक संबंध तक पहुंच गया। जिसके बाद युवती गर्भवती हो गई। लेकिन, इसके बाद जो हुआ उसने सबको हिला कर रखा दिया। 

अब जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर-45 का ये मामला है। यहां की रहने वाली एक लड़की जिसकी उम्र 18 साल थी। उसका अपने चचेरे भाई के साथ ही अफेयर हो गया। दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए, जिसके बाद लड़की प्रेग्नेंट हो गई। इस बात को छिपाने के लिए लड़के ने लड़की को गर्भपात की गोली खिला दी। लेकिन, उसे ये नहीं पता था कि ये गर्भपात की गोली उसकी जान ले लेगी। 

जिंदगी की जंग हार गई लड़की 
गोली खाने से लड़की की तबीयत काफी खराब हो गई।18 दिसंबर को लड़की के परिजनों ने उसे सेक्टर-39 के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लड़की की हालत काफी नाजुक थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेज दिया। यहां पांच दिनों तक उसने जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ी। लेकिन वो हार गई और 23 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। 

आरोपी को हो गई जेल   
बेटी की मौत के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया। उसके पिता ने सेक्टर-39 थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया और तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फिलहाल, पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static