एयर स्ट्राइक के बाद उत्तर प्रदेश में SP-BSP गठबंधन में कांग्रेस भी हो सकती है शामिल

punjabkesari.in Thursday, Mar 07, 2019 - 05:18 PM (IST)

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत NDA को केन्द्र से बाहर करने की कबायत में विपक्षी दल एकजुट होने जा रहे हैं। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन को और मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस को भी शामिल किया जा रहा है, ताकि चुनावों में वोटों का विभाजन ना हो सके। राज्य से लोकसभा की 80 सीटें हैं। सपा-बसपा ने आपस में सीटें बांट ली थी और बाद में रालोद को भी इसमें शामिल कर लिया। उसको 3 सीटें दी गईं और कांग्रेस के लिए रायबरेली, अमेठी सीट छोड़ दी गई। शेष 75 सीटें सपा-बसपा ने 37-38 आपस में बांट लीं।

PunjabKesariएयर स्ट्राइक के बाद बदले समीकरण के मद्देनजर सपा-बसपा ने कांग्रेस को भी साथ मिलाने का फैसला किया है और इस गठबंधन में कांग्रेस को 15 सीटें मिल सकती हैं। मालूम हो कि कांग्रेस ने 20 सीटों की मांग की है। गठबंधन ने पहले 9 सीटों की पेशकश की जिसे कांग्रेस ने नामंजूर कर दिया। इसके बाद कांग्रेस ने 15+ रायबरेली और अमेठी सीट की मांग की यानि की कुल 17 सीटें।

PunjabKesariमगर सूत्रों के अनुसार कांग्रेस को 13+2 सीटों यानि 15 सीटों पर समझौता होने की उम्मीद है। सपा अपने कोटे से 7 और बसपा 6  सीटें दे सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static