BSP के सिम्बल पर स्वामी प्रसाद मौर्य लड़ सकते हैं चुनाव, गठबंधन को लेकर हो रही है चर्चा

punjabkesari.in Saturday, May 04, 2024 - 08:35 PM (IST)

लखनऊ: 'राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी' (Rashtriya Shoshit Samaj Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर बड़ी खबर सामने आ रहा है, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्वामी प्रसाद मौर्य बीएसपी के सिम्बल पर चुनाव लड़ सकते है। बताया जा रहा है कि दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा चल रही है। हालांकि अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

आप को बता दें कि पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी ही पार्टी से कुशीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का इसके पहले ऐलान किया था। उन्होंने कहा कुशीनगर की जनता मुझे अपने प्रतिनिधि के रूप में देखना चाहती है। जनता की मांग पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। 

ये भी पढ़ें:- Swami Prasad Maurya पर जूते से हमला, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
आगरा: हिंदू धर्म ग्रंथों पर विवादित बयानबाजी के चलते सुर्खियों में रहने वाले राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के मुखिया स्वामी प्रसाद मौर्य की जनसभा में शुक्रवार को यहां जूता फेंका गया। इससे पहले मार्ग में उनके काफिले को रोक कर काले झंडे दिखाए गए और उनकी कार पर स्याही फेंकी गई। पुलिस ने जूता फेंकने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static