आगरा में दर्दनाक हादसा: सिलेंडर फटने से गिरा 2 मंजिला मकान, 5 की मौत, 8 घायल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 24, 2018 - 10:26 AM (IST)

अागराः ताजनगरी आगरा में  मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक घर में सिलेंडर के फटने से दो मंजिला मकान गिर गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

डांडकी गांव के हिम्मत सिंह के रसोईघर में खाना बन रहा था। इसी दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने लगी। परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते सिलेंडर ने आग पकड़ ली। हल्ला सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सिलेंडर में लगी आग को बुझाने की कोशिश की।
PunjabKesari
इसी दौरान सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे मकान का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया। सिलेंडर फटने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 8 गंभीर रूप से झुलस गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static