आगराः बेकाबू कंटेनर से मजदूरों को रौंदा, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2020 - 10:55 AM (IST)

आगराः उत्तर प्रदेश में आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में बेकाबू कंटेनर की चपेट में आने से 5 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिकंदरा गुरूद्वारे के निकट बाजार में रात करीब डेढ़ बजे यह हादसा उस समय हुआ जब सड़क किनारे मजदूर गहरी नींद में थे कि इस बीच तेज रफ्तार कंटेनर की स्टीयरिंग फेल हो गयी और चालक का नियंत्रण कंटेनर से छूट गया। बेकाबू कंटेनर डिवाइडर पर चढ़ गया और सो रहे मजदूरों को रौंद दिया।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में पांच श्रमिकों की मौत हो गयी जबकि कम से कम तीन गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। कंटेनर के चालक को हिरासत में ले लिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Related News

static