Road Accident: बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, दो घायल

punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 07:31 PM (IST)

गोरखपुर: जिले में मंगलवार को गोरखपुर-देवरिया राजमार्ग पर एक बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गयी तथा दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुबह गोरखपुर-देवरिया फोर-लेन राजमार्ग पर मोतीराम अड्डा—झगहा मार्ग पर गहिरा चौबे टोला के पास एक बेकाबू ट्रक ने साइकिल पर कोयले की रैक रखकर जा रहे गहिरा टोला निवासी लोभित नामक 60 वर्षीय व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि इस घटना में ट्रक चालक राजकुमार यादव और उसके साथी रामसागर सिंह को भी चोटें आयीं हैं और दोनों को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में ट्रक से ले जाई जा रही एक गाय और एक बछड़े की भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस ने डुबियरी पुल के पास मृत गोवंशीय पशुओं को दफना दिया। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static