Agra: भाई ने दोस्त के साथ मिलकर लूटी बहन की अस्मत, नशे की हालत में मिली पीड़िता... FIR दर्ज

punjabkesari.in Monday, May 09, 2022 - 09:21 AM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र में नशे की हालत में मिली एक किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मामले में किशोरी ने अपने भाई और उसके दोस्त पर शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल को हुयी इस घटना में दुष्कर्म की पुष्टि के लिए किशोरी का मेडिकल कराया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static