अलविदा Ajit Pawar जी! हादसे से कुछ मिनट पहले ही Deputy CM ने लिखा था आखिरी पोस्ट, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
punjabkesari.in Thursday, Jan 29, 2026 - 01:06 PM (IST)
Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद दुखद और स्तब्ध कर देने वाली खबर सामने आई। राज्य के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख अजित पवार की एक विमान दुर्घटना में बुधवार सुबह मौत हो गई थी। मुंबई से बारामती जा रहा उनका चार्टर्ड विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी पांच लोगों की जान चली गई।
रनवे के पास हुई क्रैश-लैंडिंग (Ajit Pawar Plane Crash)
जानकारी के अनुसार, यह हादसा बारामती एयरस्ट्रिप के पास हुआ, जहां चार्टर्ड विमान ने आपात स्थिति में लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में अजित पवार के साथ एक पीएसओ, एक अटेंडेंट और दो चालक दल के सदस्य सवार थे।
यह भी पढ़ें : UGC के नए नियमों से UP BJP में बगावत! 11 पदाधिकारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, ये बड़ा नाम शामिल; बोले- उद्देश्य से भटकी पार्टी
हादसे से पहले किया था आखिरी पोस्ट
दुर्घटना से करीब आधे घंटे पहले अजित पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावुक पोस्ट साझा की थी। उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी, स्वराज्य के प्रचारक ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। उनकी देशभक्ति हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी।” यह पोस्ट अब उनके जीवन की आखिरी सोशल मीडिया गतिविधि बन गई है।

सियासत का लंबा सफर
अजित पवार महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक गैर-लगातार उपमुख्यमंत्री पद पर रहने वाले नेता रहे। उन्होंने कुल छह बार यह जिम्मेदारी संभाली। वे कांग्रेस के पृथ्वीराज चव्हाण, भाजपा के देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना के उद्धव ठाकरे और वर्तमान सरकार में एकनाथ शिंदे के साथ उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर चुके थे।
यह भी पढ़ें : मां के साथ कॉमेडी करने वाला सितारा बुझा! 26 साल की उम्र में मौत, गहरे सदमे में पूरा परिवार; सबको रूला गया दुनिया को हंसाने वाला.....
राज्य में शोक की लहर
हादसे की खबर फैलते ही पूरे महाराष्ट्र में शोक का माहौल है। राजनीतिक दलों, नेताओं और आम लोगों ने अजित पवार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

