अजीत सिंह हत्याकांड: पूर्व सांसद धनंजय सिंह को बड़ी राहत, शूटर्स को शरण देने के मामले में मिली जमानत

punjabkesari.in Saturday, Jan 21, 2023 - 07:47 PM (IST)

जौनपुर: जिले के बाहुबली व पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने अजीत सिंह हत्याकांड मामले में सीजेएम कोर्ट में आज सरेंडर कर दिया, हालांकि बाद में कोर्ट ने उन्हें 25 -25 हजार के मुचलके पर जमानत दे दी। पूर्व सांसद पर आरोप है कि उन्होंने अजित सिंह की हत्या में शामिल शूटर्स को शरण दिया था। बता दें कि छह जनवरी 2021 राजधानी लखनऊ में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की लखनऊ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं इस बड़ी घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। बाद में पुलिस ने मोहर सिंह की तहरीर पर आजमगढ़ के अखंड सिंह व कुंटू सिंह, शूटर गिरधारी सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। बाद में जांच के दौरान 11 और आरोपी बनाए। इनमें पूर्व सांसद धनंजय सिंह, उनका करीबी विपुल सिंह और शूटर रवि यादव शामिल था जबकि इस हत्याकांड के मुख्य शूटर गिरधारी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था।

बता दें कि पूर्व सांसद धनंजय सिंह अजीत सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे थे। लखनऊ पुलिस ने 82 का नोटिस चस्पा किया। अजीत सिंह हत्याकांड में लखनऊ के विभूति खंड थाने की पुलिस ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को साजिशकर्ता के रूप में आरोपी बनाया है।​ ​पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष है। हालांकि अजीत सिंह हत्याकांड मामले में ​यूपी ​​एसटीएफ ने जांच के बाद धनंजय सिंह के खिलाफ शूटर्स को शरण देने और घटना की जानकारी छिपाने के आरोप में चार्जशीट दाखिल की थी।  फिलहाल अब उन्हें शूटर्स को शरण देने के मामले में जमानत मिल गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static