Gujarat election 2022: अखिलेश ने सपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने का मतदाताओं से की अपील

punjabkesari.in Monday, Nov 28, 2022 - 10:54 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अलोकतांत्रिक और अमर्यादित राजनीति का गिरोह बन गयी है। भाजपा सत्ता के लालच को मिटाने के लिए संवैधानिक और लोकतांत्रिक मर्यादायें तोड़ रही है।

यादव ने सोमवार को गुजरात विधानसभा सामान्य निर्वाचन वर्ष 2022 के लिए समाजवादी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए मतदाताओं से अपील की। उन्होंने कहा कि गुजरात की विधानसभा में समाजवादी पार्टी संविधान को बचाने तथा गांव-गरीब की आवाज उठाने और दलित, वंचितों की समस्याओं का सरकार को आईना दिखाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि समाजवाद, लोकतंत्र तथा पंथनिरपेक्षता के लिए पाटर्ी समर्पित और प्रतिबद्ध है। भाजपा समाज को तोड़ने का काम करती है। भाजपा की कुनीतियों और जनविरोधी कृत्यों को जनता के सामने बेनकाब करना हम सबका नैतिक कर्तव्य है। भाजपा के रहते देश-प्रदेश का न तो विकास हो सकता है और नहीं समाज में सछ्वाव, सौहार्द कायम रह सकता है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों की पक्षधर है।

अखिलेश ने कहा,‘‘आप सभी भली भांति जानते है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पाटर्ी की सरकार में 302 किलोमीटर का एक्सप्रेस-वे 22 माह में पूरा होने का रिकाडर् बनाया था। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लखनऊ से बलिया तक का निर्माण कार्य 50 जनपदो को फोर-लाइन सड़क मार्ग से जोडने का काम हुआ। छोटे बड़े 500 अस्पतालों का निर्माण कराया गया। राजधानी लखनऊ में मेट्रो रेल चलाई गयी अन्य विकास के कार्य किए गए।‘‘


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static