अखिलेश बोले- राष्ट्रीय हित के लिए समाजवादी विचारधारा सर्वोपरि, बीजेपी,कांग्रेस और सपा को मायावती ने बताया आरक्षण विरोधी, पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Monday, Jan 02, 2023 - 06:07 AM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पाट (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि समाजवादी पार्टी पूरे तौर पर भारतीय संविधान को मानती है। पार्टी लोकतंत्र, समाजवाद तथा धर्मनिरपेक्षता के लिए प्रतिबद्ध है। देश की सम्प्रभुता, एकता और अखण्डता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हमेशा से संकल्पित है। यादव ने कहा कि देश के घटनाचक्र पर गहरी नज़र रखने के साथ समाजवादी पार्टी राष्ट्रहित में मजबूती से राजनीतिक हस्तक्षेप करती रही है। उन्होंने कहा कि सपा का उद्देश्य समाजवादी समाज की स्थापना तथा हर स्तर पर न्याय और समानता को स्थापित करना है।  बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) पर राज्य की 17 अति पिछड़ी जातियों को आरक्षण से वंचित करने का आरोप लगाया। मायावती ने लखनऊ में एक बयान जारी कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस पर आरक्षण विरोधी होने का आरोप लगाते हुए सपा को भी आड़े हाथ लिया।

1- Shivpal Yadav ने प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- नव वर्ष आपके जीवन में सुख, समृद्धि,आरोग्य व शांति लाए
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और जसवंतनगर विधानसभा सीट से विधायक शिवपाल यादव ने प्रदेश वासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि डा० लोहिया कहा करते थे कि 'अगर सड़कें खामोश हो जाएं, तो संसद आवारा हो जाएगी।' नव वर्ष में आमजन के शब्द, संकल्प व सामर्थ्य  को नई शक्ति मिले। लोकतंत्र सड़कों पर कलरव करे और अन्याय के हर पक्ष के विरुद्ध उठ खड़ा हो। नव वर्ष सभी के लिये सुख, समृद्धि,आरोग्य व शांति लाए। शुभकामनाएं...

2- मांसपेशी संबंधी दिक्कत होने के बावजूद कांग्रेस नेता ने भारत जोड़ो यात्रा रखा जारी, कहा- राहुल गांधी के नेतृत्व संकल्प होगा पूरा
लखनऊ: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत के पहले सप्ताह में ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेता शाहनवाज मंगल आजमी को मांसपेशी संबंधी दिक्कत हो गयी थी, लेकिन पत्नी से फोन पर हुई बातचीत ने उन्हें यात्रा जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

3- Jaunpur के लाल ने UP का नाम किया रोशन, उत्तराखंड में बना Civil Judge
उत्तरप्रदेश में जौनपुर जिले के ग्राम द्रोणीपुर निवासी सुभाष चंद्र मिश्र के पुत्र अभिषेक मिश्र का चयन उत्तराखंड में सिविल जज के पद पर होने की ख़बर मिलते ही परिवार सहित गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। मित्र और सगे संबंधियों के बधाई संदेश लगातार अभिषेक को मिल रहे हैं। 

4- UP के ATS ने सहारनपुर के अजहरुद्दीन को किया गिरफ्तार, देश में इस्लामिक राष्ट्र की स्थापना हेतु कर रहा था कार्य
ucknow News: आतंकवादी संगठनों एक्यूआईएस (भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा) और जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB) से संबंध रखने वाले लुकमान आतंकवादी की गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश के आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) ने सहारनपुर के अजहरुद्दीन को गिरफ्तार किया है। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई है। UP ATS ने 26 सितंबर को लुकमान को गिरफ्तार किया था और उसके खिलाफ लखनऊ में मामला दर्ज किया था।

5- New Year 2023: काशी के ज्योतिष की भविष्यवाणी- नए साल 2023 में लगेगा 3 ग्रहण, कोरोना का नहीं दिखेगा असर
वाराणसी, New Year 2023: साल 2023 यानी कि नए साल शुरुआत आज से हो गई है। ऐसे मे नई नई भविष्यवाणियों का दौर भी शुरू हो गया है। 

6-अखिलेश बोल- सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय हित के लिए समाजवादी विचारधारा सर्वोपरि है
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि समाजवादी पार्टी पूरे तौर पर भारतीय संविधान को मानती है। पार्टी लोकतंत्र, समाजवाद तथा धर्मनिरपेक्षता के लिए प्रतिबद्ध है। देश की सम्प्रभुता, एकता और अखण्डता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हमेशा से संकल्पित है।

7- Triple test: जानिए ट्रिपल टेस्ट के बाद OBC को कैसे मिलेगा यूपी निकाय चुनाव में आरक्षण का लाभ, पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ: यूपी के स्थानीय निकाय चुनाव में  OBC आरक्षण खत्म करने के बाद से मामला सियासती रंग पकड़ लिया है। वहीं इलाहाबाद की लखनऊ खंडपीठ ने सरकार को आदेश दिया कि नियत समय पर सरकार चुनाव कराएं। कोर्ट ने सभी ओबीसी सीटों को जनरल मानते हुए चुनाव कराने का आदेश दिए है। 

8- भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर कांग्रेस की तैयारियां जोरों पर, 3 जनवरी को यूपी में करेंगे एंट्री
/बागपत: उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। कांग्रेस के नेताओं को भरोसा है कि यह यात्रा राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा करने के साथ-साथ आम जनता को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 'कुशासन' के प्रति जागरूक भी करेगी। 

9- New Year सेलिब्रेट करने जा रहे तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

गोरखपुर: नये वर्ष को लेकर जहां एक तरफ उत्साह के महौल में पूरा प्रदेश डूबा है। इसी बीच गोरखपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां पर नए साल के अवसर पर सेलिब्रेट करने जा रहे तीन दोस्त एक हादसे का शिकार हो गए।
 
10- New Year 2023: महिलाओं के साथ जबरदस्ती Selfie लेने की कोशिश कर रहे थे दबंग, मारपीट में 4 लोगों को आईं गंभीर चोटें
Noida News (Gaurav Gaur): उत्तर प्रदेश में नोएडा (Noida) के सेंट्रल जोन के थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित गौर सिटी एवेन्यू पार्क(Park) में नए साल के जश्न में उस समय विवाद(Dispute) हो गया जब कुछ दबंग लोग महिलाओं के साथ जबरदस्ती सेल्फी (Selfie) लेने की कोशिश करने लगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static