आगरा बस हादसे में 29 लोगों की मौत पर अखिलेश ने जताया दु:ख

punjabkesari.in Monday, Jul 08, 2019 - 06:00 PM (IST)

लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार तड़के हुई भीषण सड़क दुर्घटना में बस सवार 29 लोगों की मृत्यु पर गहरा दु:ख जताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

यादव ने जारी शोक संदेश में मृृतक आश्रितों को 50-50 लाख तथा गम्भीर घायलों को 10-10 लाख रूपये का मुआवजा सहित घायलों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि अवध डिपो की बस के एत्मादपुर में पुल से नीचे गिरने से भीषण दुर्घटना हुई। इसमें सुरक्षा की भारी चूक होने की आशंका है। उन्होंनेे कहा कि हादसे की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static