अखिलेश को सुबह उठते ही खली पिता की कमी, CM योगी ने रामानुजाचार्य की प्रतिमा का किया अनावरण पढ़ें...आज की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Wednesday, Oct 12, 2022 - 07:50 PM (IST)

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की धरा धाम पर 120 वर्षों बाद रामानुजाचार्य जी की प्रतिमा अनावरण किया।  सीएम ने कहा कि  हम जानते हैं कि भारत दुनिया के अंदर ज्ञान की भूमि है,यहां वेदों की परंपरा साक्षात दर्शन होता है,वेदों की परंपरा और मंत्र ऋषियों ने उद्घाटित किये है। यही भारत की परम्परा रही है यहां पर सन्तो ऋषियों का सानिध्य भारत को प्राप्त हुआ।

अखिलेश को सुबह उठते ही खली पिता की कमी, लिखा- आज पहली बार बिन सूरज के सवेरा जगा है
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव मंगलवार को सैफई में ही पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके अंतिम संस्कार में राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक की बड़ी-बड़ी हस्तियां सैफई पहुंचीं थी

अयोध्या: CM योगी ने रामानुजाचार्य की प्रतिमा का किया अनावरण, कहा- भारत में वेदों की परंपरा का साक्षात होता है दर्शन
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की धरा धाम पर 120 वर्षों बाद रामानुजाचार्य जी की प्रतिमा अनावरण किया। 

रामकथा संग्रहालय में CM योगी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दीपोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस साल दीपावली के अवसर पर आयोजित दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेकर इस आयोजन के लिये होने वाले सभी काम समय से पूरे करने के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। 

मुलायम सिंह को याद कर फफक पड़े शिवपाल, कहा- जो भी किया हमेशा नेताजी से पूछकर किया..
लखनऊ: समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। मुलायम के जाने के बाद उनके छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव की प्रतिक्रिया आई है।

हिंदू-मुस्लिम एकता: हनुमान मंदिर के लिए मुस्लिम शख्स ने दिखाया बड़ा दिल, दान में दे दी एक बीघा जमीन
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक मुस्लिम व्यक्ति ने अपनी जमीन का एक हिस्सा जिला प्रशासन को दान कर दिया है ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते में आ रहे मंदिर को वहां स्थानांतरित किया जा सके। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

मुख्तार अंसारी के फाइनेंसर कहे जाने वाले गणेश दत्त मिश्रा की 14 करोड़ 20 लाख की संपत्ति कुर्क
गाजीपुर: जब से उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनी है, मुख्तार अंसारी और उसके सहयोगियों की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ताजा मामला गाजीपुर का है।

UP: खिलाड़ियों का भोजन शौचालय में रखने के मामले की जांच शासन को भेजी
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के डा. अंबेडकर स्टेडियम में खिलाड़ियों का भोजन शौचालय में रखने के मामले में जिला प्रशासन की जांच में संबद्ध अधिकारियों की लापरवाही उजागर हुई है। 

मोहन भागवत ने मां विंध्यवासिनी दरबार में लगाई हाजिरी, हनुमान जी को लगाया 51 मन लड्डू का भोग
मिर्जापुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डा मोहन भागवत ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में विंध्याचल धाम स्थित मां विंध्यवासिनी के मंदिर में दर्शन पूजन किया।

आखिर क्या है रहस्य! 'दशरथ' फिर 'हनुमान' अब भगवान 'शिव' का किरदार निभा रहे शख्स ने मंच पर त्यागे प्राण
जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दूर दराज के एक इलाके में रामलीला में भगवान शिव बने कलाकार की हार्टअटैक से मौत हो गई। ताजा मामला मछलीशहर तहसील के बेलासिन गांव का है।

ताजमहल के पास स्काई डाइविंग करना पड़ा महंगा... फ्रांस के 3 स्काई डाइवर्स पर दर्ज होगी FIR, देखें हैरान कर देने वाली तस्वीरें
आगरा: दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल से 2 किलोमीटर की दूरी पर 5000 फीट की ऊंचाई से स्काई डाइविंग करने वाले फ्रांस के 3 स्काई डाइवर पर पुरातत्व अधिक्षण ने FIR दर्ज कराने की बात कही है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static