अखिलेश का मायावती को जवाब, कहा- सपा दलितों, पिछड़ों का करती है सम्मान

punjabkesari.in Friday, Nov 26, 2021 - 05:47 PM (IST)

आजमगढ़: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर पलटवार किया है। सपा दलितों, पिछड़ों का सम्मान करती है। आज संविधान दिवस है। बाबा साहेब भीम राम अंबेडकर ने जो संविधान दिया है जिसके तहत हमें और आपसभी को अधिकार है, उसी अधिकार को छीनने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र उसी दिन समाप्त हो जायेगा, जिस दिन संविधान खत्म हो जाएगा।

गठबंधन के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की कोशिश है कि सभी क्षेत्रीय दलों को साथ लेकर चलें। छोटे-छोटे दलों से गठबंधन हो रहा है, और सभी रंगों का गुलदस्ता बनाएंगे। अभी आरएलडी, अपना दल को साथ लिया है। शिवपाल की पार्टी प्रसपा के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि उनका भी सम्मान होगा।

बता दें कि अखिलेश यादव सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के भतीजी की शादी के अवसर पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव में जनता प्रदेश से बीजेपी का सफाया कर देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी क्षेत्रीय दलों को लेने का काम सपा कर रही है। सभी पार्टीयों के अच्छे छवि के लोगों को समाजवादी पार्टी अपनाने का काम करेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static