राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले अखिलेश- पश्चिम में जो हवा चल रही है वो देश का माहौल...

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2024 - 10:18 AM (IST)

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि पहले चरण का चुनाव होने जा रहा है। भाजपा की हर बात झूठी निकली। इस बार बीजेपी को गाजियाबाद से गाजीपुर तक इंडिया गठबंधन सफाया करने जा रहा है। बीजेपी भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गया है, जो डबल इंजन सरकार का दावा कर रहे हैं। अब वह होर्डिंग में अकेले दिखाई दे रहे हैं। लूट और झूठ बीजेपी का नारा बन गया है। आने वाले चुनाव में देश की जनता बदलाव चाहती है।

अखिलेश यादव ने कहा, 'मैं रामनवमी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देना चाहता हूं। मुझे खुशी है आज हम मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा, 'चुनावी बांड ने इनका बैंड बजा दिया। भाजपा सभी भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई। वे न केवल भ्रष्टाचारियों को (अपनी पार्टी में) ले रहे हैं, बल्कि उनके द्वारा अर्जित धन को भी अपने पास रख रहे हैं। न किसान की आय दोगुनी हुई, न युवाओं को रोजगार मिला, विकास के वादे भी अधूरे हैं। इलेक्टोरल बॉन्ड ने इनकी पोल खोल दी है।

राहुल गांधी ने कहा कि ये चुनाव विचारधारा का चुनाव है। एक तरफ बीजेपी और आरएसएस लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने की कोशिश रही है, दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और कांग्रेस बचाने की कोशिश कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री असली मुद्दों की बात नहीं करते। लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि अखिलेश और राहुल दोनों नेता आज 7 साल बाद एक साथ कांग्रेस उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा सीटों पर कब्जे के लिए सभी सियासी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी के बाद अब विपक्षी दलों ने भी प्रचार की रफ्तार बढ़ा दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static