भाजपा राज में बढ़ रहा है अपराध का ग्राफ: अखिलेश

punjabkesari.in Friday, Feb 21, 2020 - 06:53 PM (IST)

लखनऊः समाजवादी पार्टी(सपा)अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) शासन में उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। यादव ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा कि पुलिस कमिश्नरी के बाद भी राजधानी लखनऊ में ताबड़तोड़ हत्याएं हो रही हैं। कानून व्यवस्था जस की तस हैं। हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं रोज ही दहलाती हैं। महिलाओं और बच्चियों तक का जीवन संकट में हैं उनके साथ बलात्कार और हत्या जैसे जघन्य कांडो का सिलसिला जारी है। भाजपा राज में राज्य में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि लखनऊ में दिनदहाड़े दो हत्याओं से लोग आतंकित हो उठे हैं। गोमतीनगर में कार से निकालकर लोगों की भीड़ के सामने ही एक युवक की चाकू मार कर नृशंस हत्या कर दी गई। लखनऊ के चौक में एक एजेंसी के कर्मचारी की लूट के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस गश्त, पीआरवी और थाना चौकियों के बीच से अपराधी निश्चिंत होकर फरार हो जाते हैं।

यादव ने कहा कि गोंडा में खेत की रखवाली करने गए युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। अयोध्या में जिला पंचायत सदस्य की पुत्री पर उसी के घर में एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। हमलावर ने तमंचे से फायर कर दहशत फैलाईं। बहराइच के कैंसरगंज में बदमाश ने एक व्यक्ति से बैंक से निकलते वक्त रूपये लूट कर फरार हो गये। उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ में पुलिस कमिश्नर भी अब तक कोई करिश्मा नहीं कर पाए हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने तो विधानसभा में सरकार की प्रशंसा करने में कोताही नहीं बरती। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static