नेता जी के साथी एवं सैफई के प्रधान की कमी बहुत खलेगी: अखिलेश

punjabkesari.in Saturday, Oct 17, 2020 - 04:34 PM (IST)

इटावाः समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने गांव सैफई के प्रधान दर्शन सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नेता जी (मुलायम सिंह यादव) के साथ ही उनकी बड़ी निजी क्षति है। उन्होंने कहा कि सैफई और आसपास के इलाके के लोगों के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है। नेताजी के साथ ही उनकी निजी क्षति भी है। इसकी पूर्ति तो संभव नहीं है। यह रिक्तता सदैव उन्हें खटकेगी। उन्होंने कहा कि दर्शन सिंह और नेताजी ने सैफई के लिए जो काम किए हैं। उन्हें सदैव याद रखा जाएगा।

सैफई गांव के प्रधान और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बाल सखा दर्शन सिंह यादव (90) का बीमारी के कारण शनिवार की सुबह निधन हो गया। पिछले दिनों हुए सीने में संक्रमण के बाद लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। करीब चार दशक से लगातार सैफई गांव के प्रधान थे। उन्हें उत्तर प्रदेश के अखिलेश सरकार के दौरान यश भारती सम्मान से सम्मानित किया गया था। पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार किया गया। दर्शन सिंह के बड़े बेटे जय नारायण सिंह ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव जानकारी मिलने के बाद दिल्ली से सड़क मार्ग से सीधे सैफई आये और दर्शनसिंह के आवास पर पहुंचे और उनके चित्र पर पुष्पांजलि दी। इस मौके पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव,पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के पिता अभयराम सिंह यादव, रघुराज सिंह शाक्य पूर्व विधायक, सोबरन सिंह यादव विधायक करहल, गोपाल यादव जिला अध्यक्ष सपा इटावा,आलोक शाक्य पूर्व मंत्री,बृजेश कठेरिया विधायक किशनी कार्तिकेय यादव के अलावा आसपास के हजारों लोग मौजूद थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static