भाजपा शासन में नौकरी की तलाश में भटक रही युवा पीढ़ी: अखिलेश

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2020 - 10:17 AM (IST)

लखनऊः समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकारों की नीतियों के कारण आज युवा पीढ़ी नौकरी की तलाश में जगह जगह भटक रही है। यादव ने बुधवार को यहां अंतररष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी शैलेन्द्र सिंह को पार्टी में शामिल करने के बाद कहा कि भाजपा सरकारों की नीतियों के कारण युवा पीढ़ी नौकरी की तलाश में जगह-जगह भटक रही है। भाजपा सरकार ने प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरी देने का वायदा था। पिछले छह सालों में 12 करोड़ युवा बेरोजगार हो गये।

उन्होंने कहा कि भाजपा की आर्थिक नीतियां बेरोजगारों, किसानों, छोटे कारोबारियों के विरूद्ध है लेकिन बड़े उद्योगपतियों के पक्ष में योजनाएं बनायी जाती है।  सपा अध्यक्ष से आज लखनऊ में अंतररष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री शैलेन्द्र सिंह ने भेंट की। शैलेन्द्र सिंह के साथ जौनपुर भाजपा किसान मौर्चा के जिलाध्यक्ष विकास दुबे एवं अजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा क्षेत्रीय भाईचारा समिति वाराणसी भी थे।

शैलेन्द्र सिंह के साथ दोनों भाजपा और बसपा के नेताओं ने सपा में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अंतररष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी शैलेन्द्र सिंह को दो बार गोल्ड मैडल आस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 2011 में बैवरी आवाडर् एवं दिल्ली सरकार द्वारा सिंघम आवाडर्, चक दे इण्डिया फिल्म 2007 में रोल भी किया। 2006 में भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच रहे तथा वर्तमान में खेलों मास्टर्स गेम्स फाउण्डेशन इण्डिया के जनरल सेक्रेट्री की जिम्मेदारी भी निभा रहे है। यादव ने कहा कि सपा सरकार में खिलाड़ियों, साहित्यकारों, लेखकों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, कलाकारों सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को यशभारती से सम्मानित किया गया था जिसमें ग्यारह लाख रूपये नगद दिए गए थे, साथ में पचास हजार रूपये सम्मान राशि प्रतिमाह दिये जाने की व्यवस्था की गयी थी जिसे भाजपा ने सत्ता में आते ही प्रतिमाह मिलने वाली राशि पर रोक लगा दी।      

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में समाजवादी सरकार बनते ही यशभारती सम्मानित विशिष्टजनों की पचास हजार की धनराशि फिर से चालू कर दी जायेगी। खिलाड़ियों को असुविधा और परेशानी उठानी पड़ती है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अयोध्या के मजदूरी करने वाले रामानन्द निषाद की बेटी सुश्री पूजा निषाद जो हॉकी खिलाड़ी है रेलवे की नौकरी पाने की भागदौड़ में लगी रही। पक्षपात के कारण उसे नौकरी नहीं मिल सकी। शैलेन्द्र सिंह ने आशा जतायी कि दोबारा 2022 में समाजवादी पार्टी सत्ता में आयेगी और अखिलेश यादव यूपी के मुख्यमंत्री बनेंगे। जिससे इस राज्य के लोगों को भला हो सकेगा। भाजपा सरकार ने धोखा किया है। बेकारी, गरीबी, बीमारी खेती की चर्चा बंद कर दी हैं। भाजपा सरकार में समस्याओं के समाधान की बात तो दूर-दूर तक नहीं। उन्होंने कहा कि 2022 में समाजवादी सरकार बनाने के लिए नौजवान और खिलाड़ी पूरी निष्ठा से काम करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static