यूपी विधानसभा सत्र: विधायकों के साथ सड़क पर धरने पर बैठे अखिलेश, कहा- यदि रोकना था तो कल परमिशन क्यों दिया ?

punjabkesari.in Monday, Sep 19, 2022 - 11:31 AM (IST)

लखनऊ: विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले ही प्रदेश की राजधानी में हंगामा होने लगा। दरअसल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी विधायकों व कार्यकर्ताओं के साथ सपा कार्यालय से विधानभवन की तरफ पैदल मार्च करने निकले थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। वहीं, मार्च के दौरान रूट बदलने को लेकर सपाइयों ने नाराजगी जताई। 

इस पर अखिलेश यादव व सपा विधायक सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। अखिलेश ने कहा कि यदि रोकना था तो कल परमिशन क्यों दिया ? प्रशासन का कहना है कि जीपीओ के बजाय वीवीआइपी गेस्ट हाउस और एनेक्सी होते हुए विधानसभा जाएं। सपा ने बढ़ती महंगाई, किसानों की समस्याओं और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य सरकार के विरोध में इस पदयात्रा का आयोजन किया है। पदयात्रा को लेकर विक्रमादित्य मार्ग को छावनी बना दिया गया है। वीवीआईपी चौराहा से लेकर सपा कार्यालय तक बैरिकेडिंग कर भारी संख्या में फोर्स लगा दी गई है। इस रास्ते पर आम लोगों का आवागमन बंद कर दिया गया है।

अखिलेश का सरकार पर आरोप
इसी दौरान अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिमारी जानवर मर रहें है, गरीबों की आवाज को दबाया जा रहा है। प्रदेश के किसानों को राहत नहीं है। जनता जलभराव और बाढ़ से परेशान है, लेकिन सरकार कोई मदद नही कर रही है। वहीं सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया है कि धरना देना सभी का अधिकार लेकिन सपा नियम और कानून नही मानती है। यूपी में अराजकता की कोई जगह नही है। विपक्ष के हर सवाल का जवाब देंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static