10 मार्च को परिणाम आते ही अखिलेश मोबाइल बंद कर भाग जाएंगे आस्ट्रेलिया: जेपी नड्डा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 02, 2022 - 06:58 PM (IST)

मिर्ज़ापुर: उत्तर प्रदेश में विधासभा चुनाव के सातवें चरण में भाजपा के स्टार प्रचारक अपनी पूरी ताकत प्रचार में लगा रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड‍्डा ने भाजपा प्रत्याशी ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर पटेल के पक्ष में जन सभा कों को संबोधित करते हुए अखिलेश पर जमकर निशाना साधा। नड्डा ने कहा कि 10 मार्च को नतीजे आते ही सपा अध्यक्ष अपनी मोबाइल बंद कर आस्ट्रेलिया भाग जाएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने माफियाओं, अपराधियों पर बुलडोजर चला कर  प्रदेश कानून का राज स्थापित किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता एक बार फिर उत्तर प्रदेश की जनता योगी जी को अपना आशीर्वाद दे कर उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि 2017 की तरह प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही है कानून व्यवस्था और लोक कल्याण गरीबों का कल्याण करने वाली योगी की सरकार को जनता का पूरा समर्थन है।  इस दौरान भाजपा के नेता एवं भोजपुरी अभिनेता निरहुआ समेत भाजपा के कई नेता मौके पर मौजूद रहे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static