Women Reservation Bill: बहराइच में मंत्री रजनी तिवारी बोलीं- अखिलेश यादव को महिलाओं का आगे बढ़ना हज़म नहीं हो रहा है
punjabkesari.in Thursday, Sep 21, 2023 - 02:19 AM (IST)

Bahraich News, (महेश गुप्ता): नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम से आए महिला आरक्षण बिल पर जहां लोक सभा में चर्चा शुरू है वहीं इसको लेकर राजनीति भी गरमा गई है। इसी क्रम में बुधवार को उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में अपने दौरे पर पहुंची उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने अखिलेश और मायावती पर निशाना साधते हुए कहा के महिला आरक्षण बिल आया है और आप देखिए की चुनाव में कितनी महिलाओं को मायावती ने टिकट दिया था, उनको तो प्रशंसा करनी चाहिए की महिला आरक्षण बिल आया है। महिलाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है और आप जहां भी जाएंगी किसी भी महिला से बात करेंगे तो वो मोदी जी को धन्यवाद दे रही हैं।
महिलाओं के प्रति अखिलेश की क्या सोच है वो दिखाई दे रही है ?
मंत्री रजनी तिवारी ने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा के महिलाओं का आगे बढ़ना उन्हें हजम नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा के उनकी संवेदनशीलता महिलाओं के प्रति दिखाई दे रही है। ऐसे समय में जब पूरा प्रदेश मोदी जी की सराहना कर रहा है। उनको तो मोदी जी का आभार प्रकट करना चाहिए लेकिन उनको महिलाओं का आगे बढ़ना हजम नहीं हो रहा है। तो ऐसे में महिलाओं के प्रति उनकी क्या सोच है वो दिखाई दे रही है।
गौरतलब है कि महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) बुधवार को लंबी चर्चा के बाद तो-तिहाई बहुमत से लोकसभा से पास हो गया। महिला आरक्षण बिल नई संसद के लोकसभा में पास हुआ पहला बिल भी है। महिला आरक्षण बिल के मुताबिक, लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% रिजर्वेशन लागू किया जाएगा। लोकसभा की 543 सीटों में से 181 महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। ये रिजर्वेशन 15 साल तक रहेगा।