''BJP गठबंधन को धूल चटायेगा इंडिया गठबंधन'' अखिलेश यादव का बड़ा बयान

punjabkesari.in Friday, Aug 18, 2023 - 06:17 PM (IST)

फतेहपुर: पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आज यहां चिंतन शिविर के समापन के बाद कहा कि इंडिया गठबंधन आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को धूल चटायेगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और सूबे के मुख्यमंत्री को जनता मंहगाई बेरोजगारी अपराध मंहगी शिक्षा का जवाब अपने वोटों से देगी। भाजपाई सत्ता के मद में इतना चूर हैं कि उन्हें गांव की गरीबी और बदहाली नजर नहीं आती है। सूबे में छुटटा साड़ों का आंतक देखते बनता है। दो दिवसीय सपा के चिंतन शिविर के समापन के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘ भाजपा को कैसे हराना है यह इंडिया गठबंधन के पास सूत्र हैं। और उन्हीें सूत्रों से भाजपा को जवाब दिया जायेगा।'' 
PunjabKesari
लोक जागरण अभियान शिविर में कार्यकर्ताओं को उन्होंने नये अदांज में संदेश दिया और कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव ‘ करो और मरो' की नीति से लड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि सीएजी की रिपोर्ट को आखिर पत्रकारों ने अब तक क्यो उजागर नहीं किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के मनमाने रवैये और पत्रकारों की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने भाईचारे को जिस तरह से चोट पहुंचायी है उससे पूरा हिन्दुस्तान की जनता बाखूबी देख रही है। इससे पहले कभी भी हिन्दू मुस्लिम सिक्ख इसाई के बीच में इस तरह की खाईं कभी नहीं पैदा की गयी। देश के प्रधानमंत्री ने इस बार लाल किले से जो दावा किया है। अगली बार फिर मैं यहां से झंडारोहण करूंगा पूर्णतया धोखा है। 
PunjabKesari
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर विकास और विनाश देखना है तो सूबे के मुख्यमंत्री बिना सूचना के किसी गांव चले जांय और अपने छूुटटा जानवरों से विनाश रूपी फसल देख लें। किसानों का हाल जान लें। किसान रात दिन अपनी फसल को बचाने के लिए अब पहरेदार बन गया है। न वह रात सोता है और न दि नही सोता है। चिंतन शिविर में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह ने शिरकत की। यह पहला मौका था जब अखिलेश यादव उन नेताओं के घर गये और वहां जाकर अकेले में 2024 के लोक सभा चुनाव में प्रत्याशियों केी उम्मीदवरी पर चर्चा की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static