Lok Sabha Elections 2024: पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में अखिलेश यादव का रोड शो, सड़कों पर उमड़े सपा और कांग्रेस के समर्थक
punjabkesari.in Saturday, May 18, 2024 - 09:32 AM (IST)
Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ लोकसभा सीट से ‘इंडिया' गठबंधन के उम्मीदवार के समर्थन में रोड शो किया। यादव ने एक गाड़ी के ऊपर खड़े होकर हजरतगंज इलाके में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पास से रोड शो शुरू किया। उनके साथ सपा के विधायक रविदास मेहरोत्रा भी थे, जिन्हें पार्टी ने लखनऊ से मैदान में उतारा है।
लखनऊ की ये पुकार
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 17, 2024
अबकी बार रविदास
लखनऊ में वरिष्ठ समाजवादी सपा प्रत्याशी श्री रविदास मेहरोत्रा जी के समर्थन में आयोजित रोड शो ने उत्साह और ऊर्जा के सभी रिकॉर्ड तोड़कर बता दिया है कि भाजपा के लिए अब यहाँ भी कोई गुंजाइश नहीं बची है। भाजपा उप्र में अपनी सबसे परम्परागत सीट भी हारने… pic.twitter.com/7LfLaGq2Ld
सपा उम्मीदवार के समर्थन में अखिलेश यादव का रोड शो
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जैसे ही यादव का वाहन लोकप्रिय हजरतगंज बाजार से गुजरा, लोगों ने दोनों सपा नेताओं का स्वागत किया। साथ ही कुछ लोगों ने उन पर फूलों की पंखुड़ियां भी बरसाईं। यादव ने भीड़ की ओर हाथ जोड़कर अभिवादन किया।
लखनऊ में मतदान 20 मई को होगा
बता दें कि रोड शो एक किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करते हुए हजरतगंज चौराहे पर बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा तक जारी रहा। मेहरोत्रा रक्षा मंत्री और भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। लखनऊ में मतदान 20 मई को होगा।