अखिलेश यादव बोले- देश पर मनमाने तरीके से लिए गए फैसले थोपे जा रहे...

punjabkesari.in Saturday, Jun 18, 2022 - 05:30 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि देश पर मनमाने तरीके से लिए गए फैसले थोपे जा रहे हैं, जिससे देश की ऊर्जा और जनशक्ति बर्बाद हो रही है। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ''राय, सलाह, मंत्रणा, सम्मति, परामर्श, विचार-विमर्श, संयुक्त निर्णय और सामूहिक बैठक। ये लोकतांत्रिक शब्द भाजपाई शब्दकोश में नहीं हैं। तभी बार-बार देश पर मनमाने तरीके से किए गए फैसले थोपे जा रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि देश की ऊर्जा और जनशक्ति सरकार की जनविरोधी नीतियों व योजनाओं के विरोध में बर्बाद हो रही है।

 

इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा सरकार की सेना में भर्ती की नई योजना ‘अग्निपथ‘ के प्रति नौजवानों में व्यापक आक्रोश दिखाई दे रहा है। देश-प्रेम की भावना के साथ मेहनत कर कई वर्षों से तैयारी करने वाले युवाओं को सेना में भर्ती के नाम पर भाजपा सरकार ने चार साल का धोखा दिया है। सरकार के खिलाफ युवा शक्ति का एकजुट होना साबित करता हैं कि इनके सब्र का बांध टूट गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static