UP में नदी बनी काल! नहाने गए सगे भाई डूबे, एक साथ बुझ गए एक ही परिवार के 3 चिराग, दर्दनाक हादसे ने झकझोरी गांववालों की रूह

punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2026 - 07:29 PM (IST)

प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में रविवार को नहाने गए एक ही परिवार के तीन किशोर सई नदी में डूब गए। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के अचल पुर गांव के निवासी अमित कुमार सोनी (17) , कृष्ण कुमार सोनी (13) और अनुराग कुमार सोनी (14) आज सवेरे लगभग 10 बजे स्कूटी पर सवार होकर सई नदी के खीरी बीर घाट पर नहाने गए थे। 

नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। नदी के दूसरे छोर पर मछली पकड़ने गए युवकों ने देख कर शोर मचाया। स्थानीय लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और गोता खोरों के साथ नदी में डूबे किशोरों की तलाश में जुट गई है। स्कूटी नदी के किनारे मिली है। 

यह भी पढ़ें : UP में घूसखोर दरोगा गिरफ्तार, 25000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ धराया, धाराएं कम करने के नाम पर मांगे पैसे; कुल 75 हजार की मांग की थी 

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने शनिवार को सोरांव थाने के दरोगा संयम जायसवाल को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार दरोगा ने एक मुकदमे में धाराएं कम करने के लिए 75 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। सोरांव थाना क्षेत्र के ग्राम गहरपुर निवासी उदयराज पटेल ने 17 जुलाई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी.... पढ़ें पूरी खबर...

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static