भाजपा विधायकों के साथ नजर आए अखिलेश यादव, शेयर की खास तस्वीरें; लिखा- ''लोकतंत्र की मुस्कुराती हुई तस्वीरें''

punjabkesari.in Friday, Jan 05, 2024 - 01:34 PM (IST)

UP News: समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक तौर पर एक दूसरे के विरोधी है। सपा को भाजपा की सबसे बड़ी विरोधी पार्टी माना जाता है। उत्तर प्रदेश में इस साल लोकसभा चुनाव 2024 होने वाले है। इस चुनाव में सपा भाजपा को सत्ता से हटाने की तैयारी कर रही है। लेकिन इसी बीच अखिलेश यादव ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बीजेपी नेताओं के साथ बैठे हुए नजर आ रहे है। यह तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर की है।

PunjabKesari
बता दें कि राजधानी लखनऊ में गुरुवार को मध्य उत्तर प्रदेश के विधायकों की एक सर्वदलीय बैठक थी। इस बैठक में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी, भाजपा और अन्य पार्टियों के विधायक भी पहुंचे थे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और योगी के मंत्री बैठक में एक साथ बैठे थे। अखिलेश ने इन सभी नेताओं के साथ मुस्कुराते हुए तस्वीरों को शेयर किया है।

PunjabKesari
'लोकतंत्र की मुस्कुराती हुई तस्वीरें'
अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, 'मध्य उप्र के सर्वदलीय विधायकों के साथ...लोकतंत्र की मुस्कुराती हुई तस्वीरें।' इस तस्वीर में अखिलेश के बगल में यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा तस्वीरों में योगी सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः कन्नौज के बाद अब पीलीभीत में भी पुलिस पर फायरिंग, दबिश देने गए सिपाही के पेट में मारी गोली
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक विवाहिता को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में गुरुवार को आरोपी के ठिकाने पर दबिश देने गई पुलिस टीम पर कथित तौर पर हमला किया गया। सिपाही के पेट में गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गया। इस घटना के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। घायल सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static