झांसी जेल में बंद दीप नारायण यादव से मिलने जाएंगे SP अध्यक्ष अखिलेश यादव, जानिए क्यों हैं इतने खास

punjabkesari.in Monday, Dec 26, 2022 - 03:44 PM (IST)

झांसी: समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज झांसी जेल में बंद पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वह उनके घर जाकर परिवार वालों को सांत्वना देगें। बाद में अखिलेश यादव झांसी सदर सीट से सपा प्रत्याशी रहे सीताराम कुशवाहा से मुलाकात करने जाएंगे। आइये जानें क्यों इतने खास है दीप नारायण यादव कि अखिलेश यादव उनसे मुलाकात करने के लिए जेल जा रहे हैं?

जानिए कौन है दीप नारायण यादव?
दीप नारायण यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के झांसी के ब्लॉक मोंठ ग्राम बुड़ावली में 21 जुलाई 1969 को हुआ। दीप नारायण का उपनाम दीपक दद्दा है। दीप नारायण ने झांसी से ही स्कूली शिक्षा हासिल की। इसके बाद उन्होंने झांसी के ही बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त की और यहीं से ही उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भी की। इसी कड़ी में 1986 में दीप नारायण बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज के सबसे कम उम्र के छात्र संघ अध्यक्ष बने। छात्र संघ के शपथ ग्रहण के लिए दीप नारायण यादव ने तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को बुलाया था। तभी से दीप नारायण समाजवादी पार्टी की राजनीति में शामिल हो गए।PunjabKesari
2007 के विधानसभा चुनाव में पहली बार बने विधायक
इसके बाद 1996 में दीप नारायण यादव को लोहिया वाहिनी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं, 1998 में दीप नारायण ने मध्यप्रदेश के निवाड़ी सीट से चुनाव लड़ा लेकिन हार गए। जिसके कुछ साल बाद उन्हें लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। वहीं, 2007 के विधानसभा चुनाव में दीप नारायण यादव पहली बार गरौठा से विधायक बने। इसके बाद दीप नारायण 2009 में मध्यप्रदेश से समाजवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष चुने गए। वहीं, 2012 में भी वह गरौठा सीट से ही समाजवादी पार्टी के विधायक रहे। दरअसल दीप नारायण यादव ने राजनीति की शुरुआत मुलायम सिंह यादव के सानिध्य में की और धीरे-धीरे वह अखिलेश यादव के बेहद करीबी नेताओं में से एक बन गए।
PunjabKesari
खनन के अरबों के कारोबार पर सिर्फ दीप नारायण का था राज
समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान बुंदेलखंड में खनन के अरबों के कारोबार पर सिर्फ और सिर्फ दीप नारायण यादव का राज चलता था। उनके मुताबिक ही खनन के पट्टे से लेकर बालू सप्लाई तक का काम दिया जाता रहा है। अरबों की संपत्ति के मालिक बने दीप नारायण सपा के फाइनेंसर भी बताए जाते हैं। वहीं, जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने थे तो लोगों द्वारा बुंदेलखंड में दीप नारायण यादव को मिनी मुख्यमंत्री कहा जाने लगा था, लेकिन बीते 3 महीने से दीप नारायण यादव झांसी जेल में बंद है।
PunjabKesari
बीते 3 महीने से जेल में बंद है दीप नारायण यादव 
दरअसल बीती 26 दिसंबर 2022 को दीप नारायण यादव को झांसी पुलिस ने यह आरोप लगाते हुए गिरफ्तार कर लिया कि 17 सितंबर को कन्नौज जेल से झांसी कोर्ट पेशी पर आए शातिर अपराधी लेखराज सिंह यादव को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की कोशिश की थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए झांसी पुलिस ने तकरीबन 19 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
PunjabKesari
कुल 58 मुकदमे हैं दर्ज
बता दें कि दीप नारायण यादव पर कुल 58 मामले दर्ज हैं। इसी के चलते झांसी पुलिस ने दीप नारायण पर गैंगस्टर एक्ट का भी मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद झांसी पुलिस ने दीप नारायण यादव के आर्थिक साम्राज्य पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं पुलिस ने दीप नारायण के नाम पर दर्ज 130 करोड़ की संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट में कुर्क भी किया है। साथ ही पुलिस का दावा है कि दीप नारायण के नाम पर और भी बहुत सारी बेनामी संपत्तियों है, जिन्हें खंगाला जा रहा है और जल्द ही सबूत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
PunjabKesari
आय से अधिक संपत्ति होने का भी हुआ था केस दर्ज
कुछ महीने पहले लगभग 30 जुलाई को उत्तर प्रदेश पुलिस की विजिलेंस टीम ने भी दीप नारायण यादव पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया था। जिसमें पुलिस ने बताया था कि दीप नारायण यादव की आय 14 करोड़ 30 लाख की थी, जबकि खर्च 37 करोड़ 32 लाख का था। इसी के चलते विजिलेंस टीम ने भी दीव नारायण पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज झांसी जेल में जाकर दीप नारायण यादव से लगभग 45 मिनट मुलाकात करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static