Akshara Singh: अक्षरा सिंह का एक बेहद ही हॉट VIDEO सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, बेडरूम में अपनी...
punjabkesari.in Friday, May 19, 2023 - 04:31 PM (IST)

Bhojpuri News: भोजपुरी इंडस्ट्री की धाकड़ अभिनेत्री अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री अपने फैंस के बीच हमेशा छाई रहती हैं। अक्षरा एक शानदार एक्ट्रेस होने के साथ ही अपनी सिंगिंग के लिए भी जानी जाती हैं। इसके अलावा अक्षरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपने चाहने वालों के लिए खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं और इस बार भी अभिनेत्री ने ऐसा ही किया है। दरअसल, अक्षरा सिंह का एक बेहद ही हॉट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वहीं वायरल हो रहे 32 सेकंड के इस वीडियो में अक्षरा सिंह बेडरूम में अपनी कातिलाना अदाओं से सभी के होश उड़ाती हुईं नजर आ रही हैं। वीडियो में अक्षरा सिंह अपनी हॉट अदाओं से दर्शकों को दीवाना बनाती हुईं नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह ने ब्लू कलर का घाघरा पहना हुआ है, जिसमें वे बिजली गिरा रही हैं। अक्षरा सिंह का घाघरा हवा में उड़ता हुआ नजर आ रहा है।
अक्षरा सिंह का एक और गाना इंटरनेट पर मचा रहा तबाही
इसी बीच अक्षरा सिंह का एक और गाना इंटरनेट पर तबाही मचा रहा है। भोजपुरी गाना ‘ए राजा मुन्नी कमल है देसी बा’यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह के अलावा निरहुआ और अंजना सिंह भी नजर आ रही हैं।
कौन है अक्षरा सिंह?
अक्षरा सिंह एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से भोजपुरी फिल्मों में सक्रिय हैं और कई पुरस्कारों की प्राप्तकर्ता हैं। अक्षरा सिंह को एक्शन ड्रामा तबादला , राजनीतिक ड्रामा सरकार राज और एक्शन रोमांस सत्या जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। वह भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। अक्षरा सिंह ने 2010 की एक्शन ड्रामा सत्यमेव जयते में रवि किशन के साथ अभिनय की शुरुआत की । वह बाद में 2011 के पारिवारिक नाटक प्राण जाए पर वचन ना जाए में दिखाई दी।