AMU: गर्ल्स हॉस्टल में पुरुष कर्मचारियों पर छात्राओं ने वीडियो बनाने का लगाया आरोप, वीसी लॉज का किया घेराव

punjabkesari.in Sunday, Apr 02, 2023 - 10:35 PM (IST)

अलीगढ़ः अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के कर्मचारी की हरकत से परेशान छात्राओं ने धरना शुरू कर दिया है। वीसी लॉज का किया घेराव कर धरने पर बैठी छात्राओं ने पुरुष कर्मचारी पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। छात्राओं का आरोप है कि गर्ल्स हॉस्टल के कमरों में पुरुष कर्मचारी घुस आते हैं। इतना ही नहीं आरोप ये भी लगाया कि पुरुष कर्मचारी यहां पर वीडियो बनाते हैं। छात्राओं ने घटिया खाना मिलने का भी आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। एएमयू के आला अफसर मौके पर छात्राओं को समझाने बुझाने में जुट गए हैं। मामला सिविल लाइन थाना इलाके के एएमयू की बेगम हॉस्टल का है।

PunjabKesari

रजिस्ट्रार साहब ने खुद समस्याएं सुलझाने का दिया आश्वासनः मोहम्मद वसीम अली
मामले पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि यह बेगम अजीजन निशा हॉल की कुछ लड़कियां हैं। 10-12 लड़कियां हैं। इनके अपनी कुछ शिकायतें हैं। डायनिंग हॉल को लेकर के, कुछ वहां पर सफाई को लेकर और कुछ चीजें वहां के जो प्रोवोस्ट हैं उनकी जो बातचीत है इससे यह संतुष्ट नही हो पा रही है। उन सारी चीजों को लेकर यह यहां पर आई हुई है। रजिस्ट्रार वगैरह सभी लोग मौजूद हैं और हम इनसे बात कर रहे हैं। रजिस्ट्रार साहब ने इस बात का आश्वासन दिया है कि खुद आकर जो समस्याएं हैं उनको देखेंगे और जो चीजें हल करने वाली होंगी उनको बिल्कुल हल किया जाएगा।

PunjabKesari

छात्र-छात्राओं के जो भी नियम हैं उनको पूरा किया जाएगा
छात्र-छात्राओं के जो भी नियम हैं उनको पूरा किया जाएगा। यह बच्चियां प्रोवोस्ट को हटाने की बात कर रही है लेकिन प्रोवोस्ट को ऐसे नहीं हटाया जाता। आपकी शिकायत अलग हैं। वह समस्याओं को रखें और उसका हल निकाला जाएगा। उसके हल के लिए सभी लोग तैयार हैं। जो भी बच्चों की परेशानी है उसको दूर करने का पूरी पूरी कोशिश की जाएगी। लड़कियां यहां पर आई थी और अधिकारियों से बातें कर रही हैं।

PunjabKesari

किसी प्रोग्राम का कर्मचारी ने बनाया वीडियो, उसकी भी जांच की जाएगीः प्रॉक्टर एएमयू
वीडियो बनाने के सवाल पर प्रॉक्टर वसीम अली ने कहा कि कोई प्रोग्राम हो रहा था उस प्रोग्राम का किसी मेल कर्मचारी ने वीडियो बना लिया था उसकी भी जांच की जाएगी। और इस बात के लिए उनको निश्चित किया जाएगा कि भविष्य में ऐसी गलती ना हो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static